पटना ग्रामीण: पटना: जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद द्वारा प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार का वीडियो जारी करने पर दी तीखी प्रतिक्रिया
शनिवार की सुबह 11 बजे पटना में जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद द्वारा प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार का वीडियो जारी करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यदि आरजेडी ने औपचारिक रूप से वीडियो जारी किया है,तो तेजस्वी यादव आप तो धारा 420 के आरोपी हैं। आपसे बड़ा ठग कोई नहीं है। आपके खिलाफ कानून की धारा 420 लगी है। आप राजनीतिक 420 बन गए हैं।