पटना ग्रामीण: सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर छात्रों ने हाथों में तराजू लेकर गर्दनीबाग में किया धरना प्रदर्शन
गर्दनीबाग के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के बाहर BPSC TRE 3 के अभ्यर्थियों ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शनिवार को हाथों में तराजू लेकर धरना प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रदर्शन कर रहे हैं अभ्यर्थियों का कहना था कि इस तराजू के जरिए वह लोग यह दिखाना चाहते हैं कि उनकी वजन, डिग्री और मार्क्स सब बराबर है बावजूद वह लोग धरने पर बैठे हैं।