लोहरदगा: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में राजकमल मिश्रा की बैठक, सुलह पर ज़ोर
आगामी 09 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर सोमवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।