लोहरदगा: नवाड़ीपाड़ा में मैया सम्मान योजना के सत्यापन शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, 1300 लाभुकों ने कराया सत्यापन
लोहरदगा शहर के नवाड़ीपाड़ा वार्ड विकास केंद्र में शनिवार को मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत भौतिक सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर अपराह्न लगभग 3:30 बजे तक चले इस शिविर में महिलाओं एवं युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी। वार्ड विकास केंद्र में वार्ड संख्या 18, 19 एवं 20 के लाभुकों के लिए सत्यापन की व्यवस्था की गई थी।