सतबरवा: पब्लिक एप्प पर खबर चलने के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान, घुटुवा के एकता गांव में नल जल योजना की हुई मरम्मत
पब्लिक एप्प में खबर चलने पर प्रशासन ने संज्ञान लिया। सतबरवा प्रखंड की घुटुवा पंचायत के एकता गांव में नल जल योजना के सोलर प्लेट की मरम्मत की गई। अब ग्रामीणों को पानी मिलने लगा है। बताते चले कि पिछले दिनों तेज आंधी के क्रम में नल जल योजना के जलमीनार की सोलर प्लेट उड़ गई थी। जलापूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीण 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझाने पर मजबूर हो गए।