बिसौली: ललुआ नगला के पांच युवक अरिल नदी में नहाने उतरे, एक युवक की डूबने से हुई मौत, चार युवकों को राहगीर ने बचाया
Bisauli, Budaun | Aug 18, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ललुआ नगला गांव से अरिल नदी में नहाने गए पांच युवक मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे करीब डूबने लगे। नदी में अचानक बढ़े जलस्तर और गहराई के चलते पांचों युवक डूबने लगे। युवकों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार राहगीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी और चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।