डेराबस्सी में संजय अपना हॉस्पिटल की नई ब्रांच का शुभारंभ, 20 बेड की सुविधा के साथ मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं
डेराबस्सी (राकेश गांधी) हैबतपुर रोड, डेरा बस्सी में संजय अपना हॉस्पिटल की नई ब्रांच का उद्घाटन किया गया। इस नई ब्रांच में मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 20 बेड की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल में मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स (हड्डियों से संबंधित उपचार), गायनी (स्त्री रोग), एक्स-रे और माइनर ऑपरेशन थिएटर (माइनर ओटी) सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नई ब्रांच शुरू होने से डेरा बस्सी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।