हमीरगढ़: अतिक्रमण हटाने के बावजूद मंगरोप कस्बे में हालात नहीं बदले, फिर से लगने लगा है जाम
हमीरगढ़। मंगरोप कस्बे में हाल ही में प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर महज एक सप्ताह तक ही दिखाई दिया।कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक यातायात व्यवस्था सुचारू रही और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिली,लेकिन अब हालात फिर से पहले जैसे होते नजर आ रहे हैं।कस्बे में कई लोग दोबारा सरकारी भूमि और नालियों पर अतिक्रमण करने लगे हैं।