परैया: परैया के सरकारी विद्यालयों में नए सत्र पर छात्रों को मिली पुस्तकें, खिले चेहरे
Paraiya, Gaya | Apr 7, 2026 परैया के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को नए सत्र के शुरुआत में ही मुफ्त पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई गई। विद्यालयों में पुस्तक वितरण के साथ ही सत्र 2026-27 की पढ़ाई भी शुरू हो गई। वहीं नए सत्र के शुरू होते ही पुस्तक मिलने से छात्रों में विशेष उत्साह और उमंग है। पाठ्य पुस्तकों के साथ कार्य पुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई है।