मधुपुर रेलखंड के मधुपुर और जोड़ामो के बीच डाउन ट्रैक के पोल संख्या 290/8-10 के पास लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मधुपुर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची।सब इंस्पेक्टर संदीप भगत और आरपीएफ के एएसआई शौकत कमाल ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।