पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाने में निजी चालक द्वारा दुकान के स्टाफ से मारपीट और गाली-गलौज का मामला, संज्ञान लिया गया
कंकड़बाग थाने में एक व्यक्ति के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि उसके दुकान के स्टाफ के साथ कंकड़बाग थाने के एक निजी चालक के द्वारा मारपीट और गाली गलौज की गई है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे पटना सदर SDPO-1 अभिनव ने इस बात की जानकारी दी है।