कानपुर: नाऊ को गंभीर हालत में हैलेट अस्पताल में भर्ती किया गया, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
नाउ चंद्र प्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक 22 तारीख को जहानाबाद शादी में गया था जहां उसके साथ मारपीट की गई और फिर दहेज के समान के साथ बिठाकर पनकी में उतार दिया गया। मृतक की हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ने पर हैलेट अस्पताल ले गए वहीं मृतक की बुधवार गुरुवार मध्यरात्रि 1 बजे मौत हो गई।