पिछोर: कच्ची शराब बंद कराने के लिए ग्राम भरतपुर की आदिवासी महिलाओं ने थाने में आवेदन दिया
ग्राम पंचायत भरतपुर निवासी आदिवासी महिलाओं ने गांव में बिक रही अवैध कच्ची-पक्की शराब को बंद कराने के लिए पुलिस थाना पिछोर में आवेदन दिया है।आज शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे महिलाओं ने थाने पहुंचकर आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की है कि गांव में कच्ची और पक्की शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।