करछना: बसवार गांव से चोरी की बैटरी के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
यमुनापार के घूरपुर थाना अंतर्गत जसरा क्षेत्र से बीते दिनों एक ट्रेलर से बैटरी चोरी हो गई थी। जिसकी जानकारी चालक द्वारा पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। बुधवार को घूरपुर पुलिस ने क्षेत्र के बसवार गांव से दिलीप साहू पुत्र लाल बहादुर साहू को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।