जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 34 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
02 जुलाई 2026
--------------------------------
दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 34 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
मानिकपुर ग्राम के आवेदक द्वारा बताया गया कि देवस्थान भूमि एवं पईन भूमि में अवैध अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए दयनीय स्थिति के आधार पर बिहारशरीफ में ही कंप्यूटर कार्य दिलाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए नहर खुदाई से संबंधित मुआवजा भुगतान कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए मेरे घर के पास पानी की सुविधा नहीं होने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए अधिग्रहीत भूमि का आवर्ड राशि मेरे नाम से भुगतान करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए परिमार्जन प्लस' के तहत आंचल कार्यालय द्वारा आवेदन रद्द किए जाने की जांच एवं त्रुटि सुधार कर जमाबंदी/खाता-खेसरा ऑनलाइन चढ़ाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए मेरे जमीन को दबंगों के द्वारा जबरन कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए बिहारशरीफ अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी बिना पैसा के काम नहीं करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को जाँच करने का निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर कराने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को जाँच करने का निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Jul 2, 2026