गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज सोमवार को सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सिटी एसपी के द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 1 जून सोमवार की दोपहर 3 बजे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी है।