हज़ारीबाग: चौपारण में चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण में शनिवार को जीटी रोड पर एक चलती ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना सियरकोनी स्थित पीके इंटरनेशनल होटल के पास हुई। बताया गया कि ट्रेलर बिहार से झारखंड की ओर आ रहा था। इसी दौरान ट्रेलर के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक और उपचालक वाहन से कूदकर बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई।