कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कोपाबेड़ा स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र एवं शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों एवं विकास कार्यों का जायजा लिया।
मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में हैचरी, इंड्यूस्ड ब्रीडिंग, स्पॉन उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन एवं मत्स्य बीज संवर्धन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज उत्पादन, हैचरी की स्वच्छता, जल गुणवत्ता और ब्रूड मछलियों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए।
शासकीय उद्यान रोपणी में आम एवं ड्रैगन फ्रूट की उन्नत किस्मों की आधुनिक खेती के फ्रंटलाइन डेमोन्स्ट्रेशन तथा सब्जी फसलों के गुणवत्तापूर्ण पौधे तैयार करने के लिए विकसित की जा रही पॉलीहाउस एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक मत्स्य पालकों एवं किसानों को आधुनिक तकनीक और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
#Kondagaon #मत्स्य_पालन #उद्यानिकी #किसान_हित #DistrictAdministration