सिंगरौली: फरवरी में यातायात नियम तोड़ने वाले 1500 से ज़्यादा वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्रवाई
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में सिंगरौली यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के चौक चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दिनांक 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक 1500 से अधिक वाहनों एवं वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी हुई।