*बिजली के सार्ट सर्किट से लगी आग*
खागा- किशनपुर थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में एक घर से दूसरे घर मे भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली की सार्ट सर्किट होने से लगी आग तेज हवाओं के कारण बगल मे स्थित एक मकान से दूसरे तक पहुंच गई, जिससे घर में रखा नगदी, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मझगवा गांव निवासी शिवकरन निषाद पुत्र ललित निषाद मजदूरी करने के लिए गाँव मे ही गया था । इसी दौरान गांव के लोगों की जानकारी मिलते आग लग जाने की बात सामने आई है।
घर में रखा सामान जलकर हुआ खाक ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि परिवार को सामान निकालने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।