बकानी: बकानी में शिव मंदिर के पास ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी, चुनावी साजिश की आशंका
बकानी। कस्बे में चुनावी माहौल के बीच शिव मंदिर के समीप स्थित ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद मोहल्लेवासियों में आक्रोश है और लोग इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।