पाली: ग्राम सिंगेपुर स्थित जामनी नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में उतरा मिला युवक, डॉक्टर्स की टीम ने किया मृत घोषित
Pali, Lalitpur | May 15, 2026 ग्राम सिंगेपुर स्थित जामनी नदी में 20 वर्षीय गांगुली पुत्र संजीत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतरता हुआ मिला था। लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई थी जहां मौके पर पहुंचे परिवार जनो व ग्रामीणो ने उसे नदी से निकालकर इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।