महिषी: पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में हड़कंप, हेलमेट, लाइसेंस और इंश्योरेंस जैसे कागजात की हुई जांच
वाहनों को रोककर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी. थानों की पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान आशंका होने पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. वहीं कई वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि बगैर हेलमेट के यात्रा न करें