विष्णुगढ़: अतिथि सत्कार सभागार में भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के मनोनयन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में किया विरोध
भाजपा के विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल के नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता उतर गए हैं। इसे लेकर शुक्रवार को अतिथि सत्कार सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन गुप्ता के नेतृत्व में हुई बैठक में पार्टी संगठन को लेकर कई बातों पर चर्चा की गई। जिसमें नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष के मनोनयन का विरोध जताया गया।