घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी अस्पताल के सामने पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 लोग हुए घायल
घोड़ाडोंगरी अस्पताल के सामने बुधवार शाम करीब 6.30 बजे पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी अस्पताल के सामने पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अनिल उइके और रोहित घायल हो गए।