घोड़ाडोंगरी: बांसबोडी नदी में मछली पकड़ने गया व्यक्ति बाढ़ आने से नदी में बहा, ढाई किलोमीटर दूर मिला शव
घोड़ाडोंगरी तहसील के बांसबोडी नदी में मछली पकड़ने गया व्यक्ति बाढ़ आने से नदी में बहा गया। व्यक्ति का शव गुरुवार को करीब ढाई किलोमीटर दूर मिला।रानीपुर पुलिस गुरुवार शाम करीब 4बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर आई।रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि रानीपुर निवासी शिवप्रसाद कहार 54साल बुधवार सुबह बांसबोडी नदी में मछली पकड़ने गया था।