घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगने वाले पति को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाथाखेड़ा में पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगने वाले पति को सारनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि पाथाखेड़ा में पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगने वाले आरोपी पति चंद्रदेव बिहारे को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। सोमवार रात करीब 11बजे आरोपी द्वारा अपनी पत्नी पायल पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी।