शिवहर: सिविल सर्जन कार्यालय में एचआईवी से बचाव को लेकर सिविल सर्जन ने कर्मियों के साथ किया बैठक
सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन देवदास चौधरी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर एचआईवी से बचाव को लेकर सभी को निर्देश देते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण हेतु युवाओं एवं आम जनों में जागरूकता लाने के लिए सघन अभियान चलाया जाए. उन्होंने बताया कि पूरे जिला में 12 अक्टूबर 2024 तक जागरूकता अभियान चलाकर सभी को जागरूक करें।