लालगंज: लालगंज के पीरापुर गांव में दहेज हत्या मामले में शव जलाने के दौरान पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
लालगंज थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव को चोरी-छिपे जलाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने पुलिस बल के साथ जलते शव को बुझाकर कब्जे में लिया और फॉरेंसिक जांच कराई। मायके पक्ष के आवेदन पर सास, ससुर, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ससुर भरत