बूरमू: पिठोरिया–पतरातू मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी, कोई हताहत नहीं
Burmu, Ranchi | Aug 23, 2026 पिठोरिया–पतरातू मार्ग में रहड़ाह के समीप रविवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर BR26 AA 5353 बताया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।