रांची : राँची में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा तक पहुँचे प्रदर्शनकारी,प्रदर्शन जारी है। हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव करने पहुँचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने करीब एक दर्जन जगहों पर बैरिकेडिंग की थी। इनमें तीन स्थानों पर कंटीले तार लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था।लेकिन छात्रों के भारी सैलाब के सामने पुलिस की बैरिकेडिंग टिक नहीं सकी। प्रदर्शनकारियों ने एक के बाद एक सभी बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया और फिर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और लगातार आगे बढ़ते हुए विधानसभा तक पहुँच गए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही!#virlvideoranchinews
Burmu, Ranchi | Aug 10, 2026