गाज़ियाबाद: राज नगर एक्सटेंशन में वेस्टिज कपड़े के गोदाम में लगी आग, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी
राजनगर एक्सटेंशन इलाके में सिटी फॉरेस्ट के सामने वेस्टिज कपड़ों के गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग को इसकी सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर फायर के पांच टैंकर मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम में कपड़े होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया है।