गाज़ियाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को साहिबाबाद पुलिस ने आराधना कट से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक अभियुक्त विकास को गिरफ्तार किया है। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बीती 18 मार्च 2024 को थाना साहिबाबाद पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार को उसे आराधना कट से गिरफ्तार कर लिया गया है।