गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मंगलवार को थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने हसमुद्दीन नाम के युवक के परिवार के साथ मारपीट करने वाले ताहिर और आबिद नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को संजय कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 18 मार्च को वादी की ओर से मामले को लेकर तहरीर दी गई थी।