राज्य स्थापना दिवस पर श्रीदेव सुमन को किया गया माल्यार्पण, उनके बलिदान को किया याद
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराखंड के जननायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी को श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रीदेव सुमन जी के परिवार से विनोद बड़ोनी, ग्राम प्रधान प्रवीण भंडारी, भगवती प्रसाद बड़ोनी, अनुपम बड़ोनी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण उपस्थित रहे।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से कविता डबराल एवं उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीदेव सुमन जी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
a1 News Uttarakhand