पीरटांड: CRPF की 154वीं बटालियन ने चतरो गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम किया
सीआरपीएफ 154वी बटालियन द्वारा अति नक्सल प्रभावित खुखरा पंचायत के चतरो गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शनिवार को 3 बजे तक एक कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार शामिल हुए। उन्होंने दर्जनों ग्रामीणों के बीच खेल एवं दैनिक उपयोग में आने वाली जीवन उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया।