Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

20 गांवों के ग्रामीण बिजली संकट से परेशान, हिनौता सब स्टेशन पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 15 दिनों से अनियमित आपूर्ति, पेयजल संकट गहराया; दो दिन में सुधार का आश्वासन दमोह जिले के हटा क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पाठा, मुराछ, वर्धा, निवास, खड़पुरा, पाली समेत करीब 20 गांवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में हिनौता विद्युत सब स्टेशन पहुंचे तथा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती और तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर संबंधी दिक्कतों और अनियमित विद्युत आपूर्ति से पेयजल संकट भी गहरा गया है। कई गांवों में लोगों को मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों के साथ वर्धा सरपंच धीरज आदिवासी, पाली सरपंच किशोर यादव, निवास सरपंच प्रतिनिधि सावन सिंह, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक जैन और मंडल अध्यक्ष गोपाल पटैल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों की समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। मौके पर मौजूद सहायक यंत्री (एई) राजेश सहाय ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद दो दिन के भीतर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं नायब तहसीलदार राजेश सोनी और थाना प्रभारी सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे तथा स्थिति पर नजर बनाए रखी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अधिकारियों ने सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

आतंकी साजिश का समय रहते खुलासा, एमपी पुलिस की कार्रवाई पर सीएम ने जताया संतोष

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति और उसके नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का खुलासा किया, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने न केवल संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, बल्कि उससे जुड़े पूरे नेटवर्क और षड्यंत्र का भी भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद किया गया है।

डॉ. यादव ने कहा कि यह कार्रवाई दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सक्षम कार्रवाई करने में पूरी तरह समर्थ है। उन्होंने पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आतंकी साजिश का समय रहते खुलासा, एमपी पुलिस की कार्रवाई पर सीएम ने जताया संतोष भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति और उसके नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का खुलासा किया, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने न केवल संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, बल्कि उससे जुड़े पूरे नेटवर्क और षड्यंत्र का भी भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद किया गया है। डॉ. यादव ने कहा कि यह कार्रवाई दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सक्षम कार्रवाई करने में पूरी तरह समर्थ है। उन्होंने पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

5 साल से जमीन पर कब्जे के खिलाफ लड़ रहा परिवार, कमिश्नर के आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

दमोह जिले की जबेरा तहसील अंतर्गत ग्राम माला बम्होरी निवासी संतोष यादव और उनके पुत्र नरेंद्र यादव पिछले पांच वर्षों से अपनी निजी भूमि पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटवाने के लिए प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसके विरुद्ध उन्होंने तहसील न्यायालय सहित विभिन्न स्तरों पर गुहार लगाई।

परिवार के अनुसार मामले की सुनवाई के बाद संभागीय कमिश्नर द्वारा कब्जा हटाने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आदेश के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर यादव समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यादव महासभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। साथ ही मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कमिश्नर के आदेश का पालन कराते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

5 साल से जमीन पर कब्जे के खिलाफ लड़ रहा परिवार, कमिश्नर के आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई दमोह जिले की जबेरा तहसील अंतर्गत ग्राम माला बम्होरी निवासी संतोष यादव और उनके पुत्र नरेंद्र यादव पिछले पांच वर्षों से अपनी निजी भूमि पर हुए कथित अवैध कब्जे को हटवाने के लिए प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसके विरुद्ध उन्होंने तहसील न्यायालय सहित विभिन्न स्तरों पर गुहार लगाई। परिवार के अनुसार मामले की सुनवाई के बाद संभागीय कमिश्नर द्वारा कब्जा हटाने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आदेश के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर यादव समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यादव महासभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। साथ ही मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कमिश्नर के आदेश का पालन कराते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

पथरिया के शासकीय शादी हॉल में जनसमस्या निवारण शिविर में संपन्न,  100 से अधिक आवेदन पहुंचे, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

मंत्री पुत्र लकी पटेल ने कहा दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने यह क्रम जारी रहेगा

पथरिया। शासन के निर्देश पर आज शनिवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पथरिया के शासकीय शादी हाल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनकर कई आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलगारे, एसडीएम निकिता चौरसिया, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री लखन पटेल के सुपुत्र लकी पटेल ने बताया कि शासन का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। इसलिए प्रत्येक ब्लॉक में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में सीमांकन, पीएम आवास, बिजली बिल, पेयजल संकट सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। 

करीब 100 से अधिक लोग अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल समाधान योग्य मामलों का निपटारा किया, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों के माध्यम से निराकरण के लिए आगे बढ़ाया गया। उन्होंने बताया आगामी 15 और 18 जून को भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Lakhan Patel 
Lokendra Patel 
Collector Office Damoh

पथरिया के शासकीय शादी हॉल में जनसमस्या निवारण शिविर में संपन्न, 100 से अधिक आवेदन पहुंचे, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण मंत्री पुत्र लकी पटेल ने कहा दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने यह क्रम जारी रहेगा पथरिया। शासन के निर्देश पर आज शनिवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पथरिया के शासकीय शादी हाल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनकर कई आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलगारे, एसडीएम निकिता चौरसिया, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री लखन पटेल के सुपुत्र लकी पटेल ने बताया कि शासन का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। इसलिए प्रत्येक ब्लॉक में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में सीमांकन, पीएम आवास, बिजली बिल, पेयजल संकट सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। करीब 100 से अधिक लोग अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल समाधान योग्य मामलों का निपटारा किया, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों के माध्यम से निराकरण के लिए आगे बढ़ाया गया। उन्होंने बताया आगामी 15 और 18 जून को भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। Lakhan Patel Lokendra Patel Collector Office Damoh

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

पाकिस्तानी स्लीपर सेल का भंडाफोड़, आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को दबोचा

सीएम मोहन यादव ने पुलिस की सराहना की, जिहादी साहित्य और डिजिटल साक्ष्य बरामद

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक पाकिस्तानी स्लीपर सेल से जुड़े संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर संभावित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और देश विरोधी विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियां जब्त सामग्री की गहन पड़ताल कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी के संपर्क देश और विदेश में सक्रिय कुछ संदिग्ध तत्वों से भी रहे हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का खुलासा किया है, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न केवल संदिग्ध को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क और गतिविधियों का भी खुलासा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं तथा जल्द ही और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

पाकिस्तानी स्लीपर सेल का भंडाफोड़, आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध को दबोचा सीएम मोहन यादव ने पुलिस की सराहना की, जिहादी साहित्य और डिजिटल साक्ष्य बरामद भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक पाकिस्तानी स्लीपर सेल से जुड़े संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर संभावित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और देश विरोधी विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियां जब्त सामग्री की गहन पड़ताल कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी के संपर्क देश और विदेश में सक्रिय कुछ संदिग्ध तत्वों से भी रहे हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का खुलासा किया है, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न केवल संदिग्ध को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क और गतिविधियों का भी खुलासा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं तथा जल्द ही और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

20 गांवों के ग्रामीण बिजली संकट से परेशान, हिनौता सब स्टेशन पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 15 दिनों से अनियमित आपूर्ति, पेयजल संकट गहराया; दो दिन में सुधार का आश्वासन दमोह जिले के हटा क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पाठा, मुराछ, वर्धा, निवास, खड़पुरा, पाली समेत करीब 20 गांवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में हिनौता विद्युत सब स्टेशन पहुंचे तथा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती और तकनीकी समस्याओं के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर संबंधी दिक्कतों और अनियमित विद्युत आपूर्ति से पेयजल संकट भी गहरा गया है। कई गांवों में लोगों को मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों के साथ वर्धा सरपंच धीरज आदिवासी, पाली सरपंच किशोर यादव, निवास सरपंच प्रतिनिधि सावन सिंह, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक जैन और मंडल अध्यक्ष गोपाल पटैल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों की समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। मौके पर मौजूद सहायक यंत्री (एई) राजेश सहाय ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद दो दिन के भीतर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं नायब तहसीलदार राजेश सोनी और थाना प्रभारी सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे तथा स्थिति पर नजर बनाए रखी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अधिकारियों ने सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा दिलाया। - Damoh News