सागर नगर: मीरा अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के रिश्तेदार ने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ की अभद्रता
सागर की मीरा अस्पताल मे भर्ती मरीज के एक रिश्तेदार द्वारा अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। अस्पताल की डॉक्टर मोनिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 2 बजे झीर खेड़ा गांव निवासी वीर सिंह कुर्मी अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल आए महिला का बीपी भी काफी बढ़ा हुआ था पेट में दो जुड़वा बच्चे थे।