सागर नगर: बहेरिया थाना अंतर्गत महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
बहेरिया थाना से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 332 (बी), 64(1) 296 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने थाना में आकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि वह बीड़ी बनाने का काम करती है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।