सागर नगर: भू-माफियाओं से वक्फ तंजीम कमेटी की भूमि मुक्त कराने व सीमांकन कराने के लिए मोती नगर के शख्स ने कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन
सागर के मोती नगर के वार्ड में रहने वाले अशरफ खान ने मंगलवार को जनसुनवाई में एक आवेदन सौंपा है। जिसमें उन्होंने भू माफियाओं से वक्फ तंजीम कमेटी की भूमि मुक्त करने और संबंधित भूमि का सीमांकन करने की मांग की है। अशरफ खान का कहना है कि वह वक्फ तंजीम कमेटी की भूमि किराए से लेकर टपरा बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन साल 2012 में निगम द्वारा हटा दिया था।