सागर नगर: मकरोनिया स्थित पीटीएस मे पदस्थ आरक्षक की अज्ञात कारणों से ड्यूटी के दौरान हुई मौत।
मकरोनिया थाना अंतर्गत पीटीएस में एक आरक्षक रामजी सिंह राजपूत की अचानक से तबीयत बिगड़ी,जिसे साथ वाले अचेत अवस्था में पास स्थित निजी राय अस्पताल लेकर गए।इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।मौत का सही कारण जानने के लिए मकरोनिया थाना पुलिस ने मृतक आरक्षक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।