सागर नगर: रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, युवक के पैर कटे
सागर रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरी पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना में युवक के पैर कट गए। घटना की जानकारी लगते ही आरपीएफ ने उक्त युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से घायल के परिजन घायल को लेकर चले गए। पुलिस ने बताया कि मालगाड़ी चालक ने जानकारी दी थी।