सागर नगर: दिल्ली हादसे के बाद सागर में बेसमेंट में संचालित कोचिंग लाइब्रेरी ट्रेनिंग सेंटर की होगी जांच,जांच दल गठित
राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजन नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन लोगों की मौत की घटना के बाद सागर जिला प्रशासन हरकत में आया है। जिले में बेसमेंट में कोचिंग सेंटर,लाइब्रेरी, ट्रेनिंग सेंटर आदि के संचालन की संभावना को देखते हुए जांच करने का आदेश जारी किया गया है जिसके लिए 2 टीम गठित की गई है।