चाईबासा: धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले वीडियो पर विवाद, विहिप-बजरंग दल ने थाने में सौंपा ज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित वीडियो को लेकर रविवार को विवाद खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष नीलेश ठक्कर के नेतृत्व में नोवामुंडी थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित महिला के खिलाफ सख