पालीगंज: करणपुरा गांव में जमीनी विवाद के चलते भाई ने भाई को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल
Paliganj, Patna | Aug 20, 2026 पालीगंज के करणपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने भाई की गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान गनिन्द्र यादव के रूप में की गई है। वही शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।