शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ बलात्कार और संदिग्ध मौत मामले को लेकर जांच तेज हो गई है लेकिन इसी के साथ ही पटना की तमाम गर्ल्स हॉस्टल पर भी अब सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे इस बात की जानकारी सामने आई है कि बिहार राज्य महिला आयोग ने गर्ल्स हॉस्टल के सुरक्षा को लेकर डीएम को पत्र लिखा है।