कांके: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ के दौरान पक्षी से टकराई, विमान की आपात लैंडिंग कराई गई
Kanke, Ranchi | Jun 2, 2025 रांची एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ के वक्त एक पक्षी से टकरा गयी। इस हादसे के बाद विमान का आपात लैंडिंग कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक रांची एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के वक्त इंडिगो की फ्लाइट पक्ष से टकरा गई। जिसके बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा।