जमुई: पीएम आगमन को लेकर बल्लोपुर गांव 3 किलोमीटर तक पुलिस छावनी में तब्दील हुआ
Jamui, Jamui | Nov 15, 2024 जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा बलों ने सभा स्थल से लेकर गुरुवार को 3 बजे के करीब 3 किलोमीटर तक के दायरे के चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। साथ ही उक्त मार्ग से आने जाने वाले अन्य वाहनों की भी जांच की जा रही है। साथ ही पीएम सभा स्थल को एनएसजी व एसपीजी के कमांडो ने पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है।