जमुई: धमना गांव में छोटे भाई ने परिवार वालों के साथ मिलकर अपने मंझले भाई, भाभी और भतीजे को किया घायल
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 धमना गांव में मामूली बात को लेकर छोटे भाई ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मंझले भाई सुधीर पांडेय और भाभी कविता देवी व भतीजा प्रिंस कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही चाकू और लोहे की रॉड से मारकर तीनों को बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद सभी घायलों को गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।