मॉडर्न सदर अस्पताल के डीएस डॉ. एस.के. आजाद पर कवरेज के दौरान प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक के साथ मारपीट का आरोप बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। पत्रकार अपने दायित्व के तहत अस्पताल की खबर को कवर करने पहुंचे थे। सवाल यह है कि यदि कोई खबर अस्पताल प्रशासन के मनमाफिक नहीं हो, तो क्या पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा सकता है? ऐसी घटना न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्न उठाती है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी व कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
#saharsa
Kahara, Saharsa | Sep 12, 2026